DMCH में NETCON-72 का भव्य आयोजन  100 वर्ष पूरे होने पर देश-विदेश के विशेषज्ञ एक मंच पर

DMCH में NETCON-72 का भव्य आयोजन  100 वर्ष पूरे होने पर देश-विदेश के विशेषज्ञ एक मंच पर
शेयर करे...

  • भारत के लगभग सभी राज्यों के साथ मलेशिया, नेपाल व दुबई से आए विशेषज्ञ
  • 6 वर्कशॉप, CME, 10 गेस्ट लेक्चर और राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिताएँ
  • DMCH के 100वें सालगिरह समारोह में प्रथम राष्ट्रीय Anatomy Quiz का आयोजन

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में एनाटॉमी विभाग द्वारा आयोजित NETCON-72 राष्ट्रीय अधिवेशन एवं DMCH के 100 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत के लगभग सभी राज्यों के साथ-साथ मलेशिया, नेपाल और दुबई से भी प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने भाग लिया।

13 नवंबर को CME और कुल 6 विशेष वर्कशॉप आयोजित हुए, जिनका उद्घाटन LNMU व आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ एस.पी. सिंह ने किया।

Winter Heating Solutions

Solimo 2000/1000 Watts Room Heater

Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms

📦 Featured Product Recommendation

Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).

🔗 Buy on Amazon

* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link

Amazon Product Image
As an Amazon Associate, we earn from qualifying purchases.* 1
Check Price on Amazon

RR Signature WARMAXX Room Heater

Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty

View on Amazon

Borosil 2000W Novus Electric Fan Heater

Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement

See Details on Amazon
*Affiliate links. No extra cost to you.

IVF वर्कशॉप का संचालन डॉ जीतेंद्र कुमार ने किया जिसमें 65 डेलीगेट्स उपस्थित रहे। प्लांटेशन वर्कशॉप में 70, जेनेटिक्स में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
AIIMS दिल्ली से प्रो. डॉ रीमा दादा और डॉ मनोज कुमार ने Evidence-Based वर्कशॉप को संचालित किया।
क्वालिटी इंश्योरेंस वर्कशॉप डॉ रंजीत गोहा (IGIMS) द्वारा लिया गया जिसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
माइक्रोमेट्री वर्कशॉप डॉ योगेश सोंटगे (JIPMER, पांडुचेरी) और डॉ उज्ज्वला भरनाकरकर (AIIMS कल्याणी) द्वारा संचालित हुई।

14 नवंबर को दो गेस्ट लेक्चर के बाद NETCON-72 का औपचारिक उद्घाटन पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अरुण कुमार ने किया। इस दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ एच.डी. जोशी को दिया गया।

पिछले वर्ष के श्रेष्ठ शोधपत्र के लिए ASI द्वारा डॉ नवीन कौर बेदी को बेस्ट पेपर अवॉर्ड दिया गया। साथ ही डॉ बिश्राम सिंह ने प्रतिष्ठित एस.पी. सिंह ओडिशन अवार्ड पर अपना व्याख्यान दिया।

इसके बाद दो पैनल डिस्कशन और कई गेस्ट लेक्चर आयोजित हुए। एनाटॉमी के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित National Anatomy UG Quiz का आयोजन हुआ,
जिसका प्रायोजन किया श्री नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सहरसा ने।

UG क्विज 2025 के परिणाम (14.11.2025)

  1. टीम: वैद्य सेना – आयुष्मान मजूमदार (पुरुलिया मेडिकल कॉलेज, WB) – प्रथम – ₹15,000
  2. टीम: धनवंतरी – हर्षिता स्वस्तिक, आरूषी (DMCH) – द्वितीय – ₹10,000
  3. टीम: अमृत – साक्षी कुमारी, शालिनी सुमन (DMCH) – तृतीय – ₹8,000
  4. टीम: आयुष्मान – दियाशा बिस्वास, साक्षी झा (SNMCH सहरसा) – चतुर्थ – ₹6,000
  5. टीम: संजीवनी – मुकुल मुरारी, अबीद अली हैदर (NMCH पटना) – पंचम – ₹4,000

शाम 3–5 बजे तक ओरल और पेपर प्रेजेंटेशन तथा दो विशेष व्याख्यान आयोजित हुए।

15 नवंबर को प्रथम राष्ट्रीय Anatomy PG Quiz आयोजित हुई।क्विज मास्टर थे डॉ योगेश सोंटगे एवं डॉ रंजीत गोहा। जज के रूप में डॉ अंजलि सबनीश (मुंबई) और डॉ मनीषा गायकवार (AIIMS भुवनेश्वर) मौजूद रहीं।

  • प्रथम – डॉ निजाम एवं डॉ कविता (ESIC MC बेंगलुरु)
  • द्वितीय – डॉ भावधरानी एवं डॉ मोनिका एस
  • तृतीय – डॉ मानस एस एवं डॉ वनजाक्षी

दिनभर 10 गेस्ट लेक्चर, ओरल एवं पेपर प्रेजेंटेशन सत्र आयोजित हुए। शाम 5 बजे जनरल बॉडी मीटिंग हुई और रात में आकर्षक अक्षरा सिंह नाइट का आयोजन किया गया।

16 नवंबर को दो महत्त्वपूर्ण लेक्चर एवं वैलिडिक्टरी फंक्शन आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी विशेषज्ञों ने डॉ जी.एस. झा एवं उनकी टीम की सराहना की।

NETCON72, DMCH100Years, AnatomyConference, MedicalEducation, NationalQuiz

#NETCON72 #DMCH100Years #MedicalConference #AnatomyQuiz #DarbhangaNews #HealthEducation #MedicalUpdates


शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!