- विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 34 अभियुक्त गिरफ्तार
- NBW वारंटी व BNS धाराओं में नामजद अभियुक्तों पर कार्रवाई
- शराब तस्करी, वाहन जांच और वारंट निष्पादन में बड़ी सफल
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा जिला पुलिस द्वारा 25 दिसंबर 2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर जिले भर में सघन अभियान चलाकर कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बहेड़ा थाना कांड संख्या 183/25 में BNS की धारा 126(2), 115(2), 109, 351(2), 352, 191(2), 3(5) के तहत नामजद अभियुक्त कमल सहनी, पिता राधे सहनी, निवासी बेनीपुर नवटोलिया, थाना बहेड़ा को गिरफ्तार किया गया।
नगर थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी दिलीप राय, नंकेश्वर रॉय एवं कृष्ण रॉय (ग्राम शुभंकारपुर) को गिरफ्तार किया गया। हायाघाट थाना द्वारा NBW वारंटी नथुनी सहनी को हिरासत में लिया गया। बहादुरपुर थाना क्षेत्र से फूलबाबू सहनी एवं गणेश महतो की गिरफ्तारी की गई
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonयूनिवर्सिटी थाना द्वारा आदित्य राज को NBW वारंट पर गिरफ्तार किया गया। मब्बी थाना ने चंदन यादव एवं कुंदन यादव को पकड़ा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र से चंदन महतो, मनिगाछी थाना से विनोद सदाय की गिरफ्तारी हुई।
सकतपुर थाना क्षेत्र में अंचल निरीक्षक, बहेरा के नेतृत्व में थाना कांड संख्या 133/25, धारा 109 BNS के तहत बैजू दास एवं नागेश्वर दास को गिरफ्तार किया गया। कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा NBW वारंटी संजीत कुमार शर्मा को पकड़ा गया। वहीं सिमरी थाना कांड संख्या 321/25 में नामजद अभियुक्त किशोर ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस 24 घंटे के अभियान में पुलिस ने 02 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी जब्त की। नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 206.20 लीटर देशी शराब एवं 63.81 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही 23 जमानतीय वारंट, 30 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन एवं 04 कुर्की की कार्रवाई की गई।
सत्यापन अभियान के तहत 89 चरित्र सत्यापन और 24 पासपोर्ट सत्यापन मामलों का निष्पादन किया गया। वाहन जांच एवं समन वसूली अभियान में ₹2,35,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
दरभंगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
दरभंगा पुलिस, 24 घंटे की कार्रवाई, NBW वारंटी गिरफ्तारी, दरभंगा क्राइम न्यूज़, शराब बरामद, बिहार पुलिस अभियान, BNS धाराएं
#DarbhangaPolice #PoliceAction #NBWArrest #BiharNews #CrimeNews #LiquorSeizure #LawAndOrder #DarbhangaNews
