- अध्यक्ष के निर्देश पर जागरूकता रथ का आयोजन
- दरभंगा शहर के चौक-चौराहों व गलियों में चलेगा प्रचार
- आम जनता और उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — जिला उपभोक्ता आयोग, दरभंगा में अध्यक्ष के निर्देशानुसार सदस्यगण के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ (प्रचार गाड़ी) निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
जागरूकता रथ के आयोजन में जिला उपभोक्ता कार्यालय के कर्मचारिगण, अधिवक्तागण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आम नागरिकों और उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकार, संरक्षण एवं शिकायत से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। रथ के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता समस्या होने पर वे जिला उपभोक्ता आयोग का सहारा ले सकते हैं।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonकर्मचारियों द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर निकाला गया यह जागरूकता रथ दरभंगा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और गलियों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान आम लोगों में भी जागरूकता रथ को लेकर उत्साह देखा गया। जिला उपभोक्ता आयोग की इस पहल को उपभोक्ता हित में एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है।
9472867520
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, जागरूकता रथ, जिला उपभोक्ता आयोग दरभंगा, उपभोक्ता अधिकार, उपभोक्ता जागरूकता
#NationalConsumerDay #ConsumerAwareness #Darbhanga #BiharNews #ConsumerRights #RxTvBharat
