हायाघाट थाना में नगर पुलिस अधीक्षक की सख्त समीक्षा
लंबित कांडों पर कसा शिकंजा, गिरफ्तारी और गश्ती को लेकर कड़े निर्देश
- 23 दिसंबर 2025 को हायाघाट थाना में समीक्षा बैठक
- लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
- वारंट-कुर्की और गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2025 को हायाघाट थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में हायाघाट थानाध्यक्ष सहित थाना के सभी वरीय एवं कनीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कहा कि लंबित मामलों में अब किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माननीय न्यायालय से वारंट और कुर्की आदेश प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश सभी अनुसंधानकर्ताओं को दिया गया।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonउन्होंने कांडों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर केस की कांड दैनिकी नियमित रूप से अद्यतन रहे। माह के भीतर निष्पादित होने वाले मामलों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पंजी को अद्यतन रखने, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने, विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और डायल 112 को हर समय भ्रमणशील रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता जमीन पर दिखनी चाहिए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
पुलिस विभाग के अनुसार, इस तरह की समीक्षा बैठकों से अनुसंधान की गति तेज होगी और अपराधियों पर कानून का दबाव और मजबूत होगा।
दरभंगा पुलिस, नगर पुलिस अधीक्षक, हायाघाट थाना, लंबित कांड, पुलिस समीक्षा, वारंट कुर्की, कानून व्यवस्था
#DarbhangaPolice #HayaghatThana #PoliceAction #LawAndOrder #BiharPolice #CrimeControl
