शेयर करे...

RxTv BHARAT , ब्यूरो दरभंगा : दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। रेवरा गांव में 26 नवंबर की रात शकला खातून के घर का ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अंतरजिला चोरों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना को लेकर जाले थाना कांड संख्या 2352 दर्ज किया गया था। एसडीओ सदर टू कमतौल के निर्देश पर जाले थाना अध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी टीम के सहयोग से छापेमारी करते हुए पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रंजीत महतो, रूपेश कुमार और संतोष राय उर्फ संतोष पटेल के रूप में हुई है, जो सभी सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Winter Heating Solutions

Solimo 2000/1000 Watts Room Heater

Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms

📦 Featured Product Recommendation

Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).

🔗 Buy on Amazon

* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link

Amazon Product Image
As an Amazon Associate, we earn from qualifying purchases.* 1
Check Price on Amazon

RR Signature WARMAXX Room Heater

Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty

View on Amazon

Borosil 2000W Novus Electric Fan Heater

Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement

See Details on Amazon
*Affiliate links. No extra cost to you.

पुलिस ने इनके पास से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चांदी के पायल, चांदी का गिलास, सिक्के और जेवरात रखने का बक्सा बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले रेकी कर बंद घरों को निशाना बनाते थे।

एसडीपीओ कमतौल शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इन्होंने जाले थाना क्षेत्र सहित सीतामढ़ी जिले के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर बंद कर बाहर जाने से पहले स्थानीय थाना को इसकी सूचना अवश्य दें।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
यह समाचार उपलब्ध तथ्यों व पुलिस जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए खेद है।

दरभंगा चोरी मामला, जाले थाना, अंतरजिला चोर गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई, बंद घर चोरी
#Darbhanga #JalePolice #ChoriKaKhulasa #BiharPolice #CrimeNews #TodayNews


शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!