- 31 दिसंबर 2025 व 01 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा समारोह
- खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी व दीप प्रज्वलन
- फोटोग्राफी व डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन
दरभंगा जिला के 152वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिला स्थापना दिवस समारोह इस बार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ दो दिनों तक मनाया जाएगा।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonजानकारी के अनुसार, जिला स्थापना दिवस समारोह 31 दिसंबर 2025 और 01 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। 31 दिसंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय, दरभंगा में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 1600 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसी दिन अपराह्न 4:00 बजे से संध्या 6:30 बजे तक प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुगम संगीत, नृत्य, शास्त्रीय वाद-विवाद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय स्तर से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन यानी 01 जनवरी 2026 को संध्या 5:00 बजे समाहरणालय परिसर, दरभंगा में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाहरणालय के सभी कर्मचारी एवं जिला मुख्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों जैसे बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग, जीविका, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण आदि द्वारा प्रेक्षागृह परिसर में स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इसके अलावा जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारी श्रमदान करेंगे। परिसर को सजाने के लिए डेकोरेशन लाइट भी लगाई जाएगी।
152वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। चूंकि यह समारोह 31 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा, इसलिए इस अवधि में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला स्थापना दिवस, दरभंगा 152वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, जिला प्रशासन
#DarbhangaNews #DistrictFoundationDay #152Years #BiharNews #Darbhanga
