-
23 व 30 दिसम्बर को दो स्थानों पर जॉब कैम्प
-
दसवीं पास महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
-
7000 रुपये + इंसेंटिव प्रतिमाह
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से जिले में दो अलग-अलग तिथियों को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। पहला जॉब कैम्प 23 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को रामनगर आईटीआई के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित होगा। वहीं दूसरा जॉब कैम्प 30 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रखण्ड कार्यालय परिसर, बहादुरपुर (BSDC) में लगाया जाएगा।
दोनों जॉब कैम्प में LIC of India द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक साक्षात्कार लिया जाएगा। सहायक निदेशक (नियोजन), दरभंगा ने बताया कि बीमा सखी के लिए कुल 50 पदों पर बहाली की जाएगी। इस बहाली में दसवीं पास महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं, जिनकी उम्र 55 वर्ष से कम होनी चाहिए।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonचयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 7,000 रुपये के साथ इंसेंटिव भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की ज्यादा से ज्यादा योग्य महिलाएं इस जॉब कैम्प में पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाएं।
जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल पर या नियोजनालय, दरभंगा में जाकर निबंधन करा सकती हैं। अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात की छायाप्रति साथ लानी होगी। यह जॉब कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है।
जॉब कैम्प, LIC बीमा सखी, महिला रोजगार, नियोजनालय दरभंगा, श्रम संसाधन विभाग
#JobCamp #DarbhangaNews #WomenEmployment #LIC #BiharJobs
