शेयर करे...

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
दरभंगा जिला में ICDS के कार्यों की सख्त और क्रमबद्ध समीक्षा लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार DPO ICDS के नेतृत्व में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक परियोजना-वार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में लहेरियासराय स्थित समाहरणालय परिसर में DPO ICDS कार्यालय में तारडीह, दरभंगा सदर एवं दरभंगा ग्रामीण प्रखंडों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता DPO ICDS दरभंगा चांदनी सिंह ने की।
ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==बैठक में तीनों प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, प्रखंड समन्वयक के साथ-साथ DPO कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे। रोस्टर के अनुसार आयोजित इस बैठक में ICDS से जुड़े सभी कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए DPO ICDS चांदनी सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रतिदिन परियोजना-वार एक-एक ग्रुप को बुलाकर समीक्षा की जा रही है, ताकि FRS आधारित THR (Take Home Ration) पोषण वितरण में आ रही समस्याओं का निराकरण कर शत-प्रतिशत पोषण वितरण सुनिश्चित किया जा सके। Facial Recognition System के माध्यम से सही लाभुकों तक पोषण सामग्री पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।
ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कर्मी प्रशासन और आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके सहयोग से फील्ड स्तर की समस्याओं का समाधान संभव है। निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==
उन्होंने जानकारी दी कि सभी प्रखंडों के लिए एक सप्ताह का शेड्यूल जारी है, जिसमें प्रतिदिन तीन प्रखंडों की बैठक कर ICDS के सभी इंडिकेटर्स की समीक्षा की जा रही है। बैठक में ऑनलाइन पेंडिंग मामलों का डिस्पोजल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जा रही सेवाएं, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, FRS आधारित THR पोषण वितरण, बाल विवाह रोकथाम के 100 दिवसीय अभियान तथा महिला विकास निगम से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।
DPO ICDS ने कहा कि धरातल पर ICDS का पूरा तंत्र इन्हीं कर्मियों पर टिका है। यही कर्मी विभाग के “मेन सूत्रधार” हैं, इसलिए इन्हें सशक्त करना विभाग की प्राथमिकता है।
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
डिस्क्लेमर | RxTv BHARAT:
यह समाचार केवल तथ्यों व घटनाओं पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार चैनल/लेखक के निजी नहीं हैं। RxTv BHARAT का किसी भी जाति, धर्म, समुदाय या व्यक्ति-विशेष से कोई पक्ष, समर्थन या विरोध नहीं है।

दरभंगा खबर, ICDS समीक्षा, पोषण वितरण, आंगनबाड़ी सेवाएं, प्रशासनिक सख्ती, महिला एवं बाल विकास

#Darbhanga #ICDS #PoshanAbhiyan #Anganwadi #FRS #BiharNews #ViralNews


शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!