- 108 बैट्री ट्राइसाइकिल आवेदन लंबित, प्रखंडवार लक्ष्य तय
- हर माह समीक्षा, अच्छे काम पर पुरस्कार
- लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई का फैसला
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक श्री आशीष अमन ने की, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के समाज कल्याण विभाग के कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे।

Winter Heating Solutions
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon
* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
As an Amazon Associate, we earn from qualifying purchases.* 1
Check Price on Amazon
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on Amazon
Borosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazon
*Affiliate links. No extra cost to you.
बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सहायक निदेशक ने योजनाओं में हुए हालिया बदलावों और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से ‘मुख्यमंत्री नि:शक्तजन संबल योजना’ के तहत बैट्री चालित ट्राइसाइकिल के आवेदनों की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई।
समीक्षा में यह सामने आया कि प्रखंड स्तर पर इस योजना से जुड़े कुल 108 आवेदन लंबित हैं। इसे गंभीर मानते हुए सभी प्रखंडों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए और लंबित आवेदनों को 10 दिनों के भीतर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सामान्य उपकरण वितरण और यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यशैली में सुधार के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि अब यह समीक्षा बैठक हर महीने आयोजित होगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष तीन कार्यपालक सहायकों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में फीडबैक सत्र आयोजित हुआ, जिसमें कार्यपालक सहायकों ने जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों को साझा किया। बैठक धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।
—–
ADVERTISEMENT
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
डिस्क्लेमर | RxTv BHARAT:
यह समाचार केवल तथ्यों व घटनाओं पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार चैनल/लेखक के निजी नहीं हैं। RxTv BHARAT का किसी भी जाति, धर्म, समुदाय या व्यक्ति-विशेष से कोई पक्ष, समर्थन या विरोध नहीं है।
दरभंगा खबर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, ट्राइसाइकिल योजना, समाज कल्याण विभाग, प्रशासनिक सख्ती, जनकल्याण योजना
#Darbhanga #DivyangSashaktikaran #courtNews #TricycleScheme #SocialWelfare #MithilaNews #GoodGovernance #BiharNews #DarbhangNews #FreeTricycle