- नव नियुक्त बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दरभंगा आगमन
- मां श्यामा काली मंदिर में पूजा-अर्चना
- कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी, बिहार के नव नियुक्त माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी सोमवार को दरभंगा पहुंचे। दरभंगा पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मां श्यामा काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मंदिर परिसर से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भाजपा समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं, नारेबाजी और अभिनंदन के बीच श्री संजय सरावगी का दरभंगा आगमन पूरी तरह राजनीतिक जोश और संगठनात्मक ऊर्जा से भरा रहा।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonगौरतलब है कि श्री संजय सरावगी बिहार भाजपा के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं। उनका जन्म 28 अगस्त 1969 को दरभंगा में हुआ। उन्होंने M.Com एवं MBA की शिक्षा प्राप्त की है। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहने के बाद वे सक्रिय राजनीति में आए और संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
राजनीतिक सफर में वे 1999 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री, 2001 में दरभंगा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष, 2002 में नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद तथा 2003 में दरभंगा जिला भाजपा महामंत्री के पद पर रहे। वर्ष 2005 से 2025 तक वे लगातार छह बार दरभंगा सदर विधानसभा से विधायक चुने गए।
वर्ष 2017 में वे बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति रहे। फरवरी 2025 से वे बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के पद पर भी रहे। इसके अलावा वे बिहार प्रदेश भाजपा गोवंश प्रकोष्ठ के संयोजक सहित संगठन में कई अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दरभंगा आगमन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि श्री संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार भाजपा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
ADVERTISEMENT
📞 9472867520
संजय सरावगी, BJP Bihar President, Darbhanga News, Bihar BJP, Shyama Kali Temple, Bihar Politics
#SanjaySarawgi #BJPBihar #DarbhangaNews #BiharPolitics #BreakingNews
