- वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
- NIC टीम समाहरणालय दरभंगा द्वारा E-Office क्रियान्वयन पर जोर
- सभी शाखा पदाधिकारी व कर्मियों को दी गई विस्तृत जानकारी
आज दिनांक 15.12.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, दरभंगा की उपस्थिति में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में E-Office के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण NIC टीम, समाहरणालय दरभंगा के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कार्यालय की सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonप्रशिक्षण के दौरान NIC टीम द्वारा E-Office प्रणाली के माध्यम से फाइलों के डिजिटल निष्पादन, पत्राचार, नोटशीट, अनुमोदन प्रक्रिया एवं ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों को पारदर्शी, त्वरित एवं कागज रहित बनाना बताया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को E-Office प्रणाली को गंभीरता से अपनाने तथा दैनिक कार्यों में इसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि E-Office से न केवल कार्यों की गति बढ़ेगी, बल्कि जवाबदेही और निगरानी भी सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम के अंत में NIC टीम द्वारा उपस्थित कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया गया और E-Office के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।
—
📞 9472867520
—
दरभंगा पुलिस, SSP Office Darbhanga, E Office Training, NIC Team, Digital Governance, Bihar Police
#DarbhangaPolice #EOffice #NIC #DigitalIndia #BiharNews #BreakingNews
