शेयर करे...

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा

भारतीय जनता पार्टी, बिहार में संगठनात्मक बदलाव के साथ नई राजनीतिक गति देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार दरभंगा सदर के विधायक श्री संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी गई है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

Winter Heating Solutions

Solimo 2000/1000 Watts Room Heater

Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms

📦 Featured Product Recommendation

Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).

🔗 Buy on Amazon

* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link

Amazon Product Image
As an Amazon Associate, we earn from qualifying purchases.* 1
Check Price on Amazon

RR Signature WARMAXX Room Heater

Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty

View on Amazon

Borosil 2000W Novus Electric Fan Heater

Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement

See Details on Amazon
*Affiliate links. No extra cost to you.

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पटना स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं माननीय मंत्री श्री मंगल पांडेय जी स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से यह अवसर खास बन गया और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

28 अगस्त 1969 को दरभंगा में जन्मे संजय सरावगी ने M.Com एवं MBA की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में उनका सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ, जहां उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। यहीं से संगठनात्मक राजनीति में उनकी मजबूत पहचान बनी।

वर्ष 1999 में वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बने। 2001 में दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष और 2002 में दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद निर्वाचित हुए। 2003 में उन्हें दरभंगा जिला भाजपा का महामंत्री बनाया गया, जिससे संगठन में उनकी भूमिका और प्रभाव और सशक्त हुआ।

संजय सरावगी वर्ष 2005 से लगातार बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। पहली बार फरवरी 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा से विधायक बने और इसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 एवं 2025 में लगातार जनता का विश्वास जीतते हुए विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2017 में उन्होंने बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

फरवरी 2025 से वे बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रहे। इसके अतिरिक्त वे बिहार प्रदेश भाजपा गोवंश प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित कई जिलों में संगठन चुनाव प्रभारी एवं सदस्यता प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं मंत्री मंगल पांडेय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। पार्टी सूत्रों का मानना है कि उनके नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ होगा।


ADVERTISEMENT.

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

BJP Bihar, Sanjay Sarawgi, Samrat Choudhary, Mangal Pandey, Bihar BJP President, Darbhanga News, Patna News, Bihar Politics

#BJPBihar #SanjaySarawgi #BiharPolitics #SamratChoudhary #MangalPandey #PatnaNews #BreakingNews


शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!