Bihar News: बिहार के सीवान जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर के पास ड्यूटी के दौरान BSMP (बिहार स्पेशल्ड मिलिट्री पुलिस) के जवान मधु कुमार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजन और साथी जवान सदमे में हैं.
ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
BSMP जवान मधु कुमार सराय थाना क्षेत्र में पदस्थापित थे।. बताया जा रहा है कि वह एक संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए छोटपुर के पास पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने आगे से वाहन को घेर कर रोकने की कोशिश की. तभी दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए मौके से फरार हो गया.
मौके पर ही मौत, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonएसपी ने की घटना की पुष्टि
फोन पर बातचीत में सीवान के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि एक संदिग्ध वाहन का पीछा करने के दौरान जवान को दूसरे वाहन ने कुचल दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
ड्यूटी के दौरान जवान की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है.
Also Read:Patna News: पटना का ग्रीन रिवॉल्यूशन,खाली प्लास्टिक बोतल डालिए, बदले में रीसाइकिल कैप–टी-शर्ट पाइए
The post Bihar News: सीवान में ड्यूटी के दौरान BSMP जवान की मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाके में हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.
