- 12 दिसम्बर को कई 11kV फीडरों की सप्लाई बाधित
- शिवधारा, इमर्जेंसी, टावर और दोनार फीडर प्रभावित
- स्टेशन क्षेत्र, सत्संग भवन, दोनार–दिघी सहित अनेक इलाकों में बिजली गुल
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
दरभंगा शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में कल दिनांक 12.12.2025 को आवश्यक विद्युत मेंटेनेंस और केबल कार्य के कारण बिजली बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि विभिन्न फीडरों पर होने वाले कार्यों के चलते सुबह से दोपहर तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
बेला PSS से निकलने वाली 11kV शिवधारा फीडर में केबल कार्य हेतु सत्संग भवन एवं श्री राधा स्वामी स्कूल ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे। इस कारण शिवधारा फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र—सत्संग भवन से दरूभट्टी तक, पासवान टोला एवं आस-पास के इलाक़े।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonउसी दिन 33/11 kV विद्युत शक्ति उपकेंद्र लालबाग से निकलने वाली 11kV इमर्जेंसी फीडर और 11kV टावर फीडर में ट्री ट्रिमिंग और मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण दोनों फीडरों की लाइन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र—दरभंगा स्टेशन एवं आसपास का इलाका, आकाशवाणी, टेस्टी चौक से राधे राधे, टेस्टी चौक से आयकर चौक आदि।
इसके अलावा 33/11 kV विद्युत शक्ति उपकेंद्र अर्बन से निकलने वाली दोनार फीडर में लाइन मेंटेनेंस का कार्य होगा। इस फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र—भटियारीसराय, दोनार, अल्लपट्टी, मिश्राटोला, दिघी, शास्त्री चौक, स्टेशन रोड एवं आसपास के क्षेत्र।
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें और मेंटेनेंस अवधि के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
#Darbhanga #PowerCut #Electricity #Maintenance #CityUpdate
