- प्रधान महालेखाकार और जिलाधिकारी ने किया संयुक्त उद्घाटन
- ग्रासरूट लेवल पर लेखाकरण मजबूत बनाने पर चर्चा
- पेंशन प्रकरणों में समयबद्धता और पूर्ण दस्तावेजीकरण पर फोकस
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
दरभंगा के प्रेक्षागृह में आज लेखाकरण एवं पेंशन संबंधी मामलों पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान महालेखाकार (ले. एवं हक.), बिहार, पटना तथा प्रमंडलीय आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। “District Level Engagement by PASG (A&E) to strengthen Accounting at the Grassroot Level” विषय पर आधारित इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान महालेखाकार श्री संतोष कुमार और जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonकार्यक्रम में दरभंगा प्रमंडल के अधिकारी, और दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी जिलों के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तथा कोषागार पदाधिकारी उपस्थित रहे। सत्र के दौरान लेखाकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लेखा त्रुटियों की रोकथाम और समयोचित वित्तीय निष्पादन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन अनिवार्य है।
पेंशन मामलों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया, जहां अधिकारियों को बताया गया कि पेंशन प्रकरण भेजते समय सभी अभिलेख और निर्धारित प्रपत्र सही तथा पूर्ण रूप में संलग्न हों, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद किसी अधिकारी या कर्मी को अनावश्यक विलंब या परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रधान महालेखाकार श्री संतोष कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल किया जा रहा है, जिससे सेवाओं में त्वरितता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फॉर्म-4ए और सर्विस बुक का आपसी मिलान हर हाल में सुनिश्चित करें तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय पर संबंधित कार्यालय में भेजें। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से आत्मसात करें ताकि वित्तीय निकासी और लेखाकरण में कोई त्रुटि न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यशाला में वरिष्ठ लेखा अधिकारी अजय कुमार पोद्दार, चंद्र प्रकाश सिंह, सहायक लेखा अधिकारी जितेंद्र कुमार, संजय कुमार बर्नवाल, कुंदन कुमार, पवन कुमार, नवजीत कुमार एवं जितेंद्र ने क्रमवार महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने लेखाकरण और पेंशन प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी व त्रुटिरहित बनाने हेतु उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार ने किया। अंत में यह कार्यशाला वित्तीय कार्यों को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में कारगर साबित हुई।
—
Accounting Workshop Darbhanga, Pension Training Darbhanga, Principal Accountant General Bihar, Santosh Kumar AG, Kaushal Kumar DM Darbhanga, Financial Management Bihar, Pension Digitization Bihar, District Treasury Officers, Darbhanga Samastipur Madhubani, Government Accounting System, PASG A&E Bihar, Grassroot Accounting Reform
#AccountingWorkshop #PensionTraining #DarbhangaNews #FinancialManagement #GovernmentAccounting #PensionReform #AGBihar #DMKausalKumar #AdministrativeTraining #PublicFinance #Digitization #BiharAdministration #RxtvBharat
