- किशोर न्याय प्रणाली को मजबूत करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण
- जिला स्तर के प्रमुख अधिकारियों ने किया संयुक्त शुभारंभ
- UNICEF मास्टर ट्रेनरों ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों (CWPOs) के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किशोर न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्रा, जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जग्गनाथ रेड्डी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती आरती कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संचालन प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद, मोहिनी कुमारी ने किया।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on AmazonUNICEF के मास्टर ट्रेनर अजय कुमार झा एवं राकेश कुमार ने JJ Act 2015, बिहार किशोर न्याय नियमावली 2017, POCSO Act 2012, बाल संरक्षण समितियों की भूमिका एवं परवरिश योजना पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि विधि-विरुद्ध गतिविधियों में शामिल बच्चों के प्रति संवेदनशील और सुधारात्मक दृष्टिकोण अनिवार्य है।
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण पुलिस पदाधिकारियों को बाल सुरक्षा और संरक्षण की संवेदनशीलताओं से अवगत कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को सुरक्षित वातावरण एवं संरक्षण देना समाज के सशक्त भविष्य की नींव है।
कार्यक्रम में हितधारकों के बीच समन्वय, संवेदनशीलता और विधिक समझ बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक अनिमेष कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के श्री धनंजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गुंजन कुमारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, अजीत कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
—
—
दरभंगा प्रशिक्षण, किशोर न्याय, बाल संरक्षण कार्यक्रम, न्यायपालिका दरभंगा, पुलिस प्रशिक्षण, जिला अदालत अपडेट
#DarbhangaNews #KishorNyay #ChildProtection #JudiciaryUpdate #PoliceTraining #BreakingDarbhanga #LiveUpdates #Childcare
