शेयर करे...

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा : समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न उठाव, खाद्यान्न वितरण, ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निपटारा, ई-पॉस पोर्टल, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस वितरण सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

DM ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है, उसे डीलर के माध्यम से तुरंत पूरा कराया जाए। सभी मार्केटिंग ऑफिसर प्रति माह 100% पीडीएस दुकानों का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को गोदामों की नियमित जांच करने का सख्त निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने ऑनलाइन राशन कार्ड से जुड़े लंबित आवेदनों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को इन्हें शीघ्रता से निष्पादित करने का निर्देश दिया, साथ ही कैंप मोड में राशन कार्ड बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई तय है।

खाद्यान्न उठाव को लेकर DM ने ट्रांसपोर्टरों को वाहन संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया तथा विभागीय निर्देशों का पालन न करने वाले ट्रांसपोर्टरों को हटाने की चेतावनी दी। DM-SFC को जनवरी माह का खाद्यान्न समय पर उठाव सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया। तीनों अनुमंडलों में CMR जांच भी अनिवार्य करने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता के रिक्त पदों की स्क्रूटनी जारी है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को नियम के अनुसार शीघ्र मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि खाद्यान्न का उठाव और वितरण पूरी तरह समय पर हो।

डोर-स्टेप डिलीवरी एजेंटों को नियमित रूप से पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराने एवं खाद्यान्न उठाव समय पर पूरा करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल व बेनीपुर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, डीलर संघ के अध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

—–

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

—-

darbhanga-pds-review, ration-card-update, dm-meeting, food-supply, breaking, govt-update

#Darbhanga #PDS #RationCard #FoodSupply #BreakingNews #DM #GovernmentUpdate


शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!