- 10 हज़ार की सहायता ने बदल दी सुनीता देवी की जिंदगी
- महिला रोजगार योजना से बहादुरपुर में खुला नया रोजगार मार्ग
- मिथिला पेंटिंग की बढ़ती मांग से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —
दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के एक छोटे से गाँव में रहने वाली सुनीता देवी का जीवन कभी संघर्षों से भरा रहा है। उनके पति संतोष शर्मा परंपरागत रूप से लोहे के औज़ार—कुल्हाड़ी, फावड़ा और हथौड़ी—बनाते थे, लेकिन मेहनत के बावजूद कमाई इतनी नहीं थी कि परिवार का पूरा खर्च आराम से चल सके। बच्चों की पढ़ाई, दवाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना परिवार के लिए मुश्किल होता जा रहा था।
इसी बीच सुनीता देवी सोनी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये मिले। यह छोटी-सी राशि उनके जीवन में बड़ा मोड़ बनकर आई। पहले से ही मिथिला पेंटिंग में दक्ष सुनीता ने इस राशि से कपड़े, रंग और पेंटिंग की सामग्री खरीदी और अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का फैसला किया।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonधीरे-धीरे उनके द्वारा बनाई गई मिथिला पेंटिंग वाली साड़ियाँ, पाग, चादर, बैग और पर्स की मांग बढ़ने लगी। आज उनका छोटा सा व्यवसाय लगातार आगे बढ़ रहा है और उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है। इस आय ने न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारा, बल्कि सुनीता देवी को पूरी तरह आत्मनिर्भर बना दिया है। अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ उनके सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रही हैं।
आभार व्यक्त करते हुए सुनीता देवी कहती हैं—
“मैं मुख्यमंत्री नीतीश भईया को दिल से धन्यवाद देती हूँ। बिहार की महिलाओं और जीविका दीदियों के लिए उन्होंने जो काम किया है, वह वाकई सराहनीय है। आज मैं उनके कारण आत्मनिर्भर बन पाई हूँ।”
🟧 सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें — 9472867520
darbhanga-women-empowerment, mithila-painting-success, livelihood-boost, cm-women-scheme, bahadurpur-news
#womenempowerment #mithilapainting #successstory #darbhanganews #biharupdate #livelihood
