- 40–50 युवकों की कथित टोली से लोग भयभीत
- अवैध हथियार लहराने और रंगदारी का आरोप
- ग्रामीण एसपी ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —
दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में इन दिनों “महाकाल” नाम से सक्रिय युवाओं की कथित बिगड़ैल टोली स्थानीय लोगों के लिए दहशत का कारण बनती जा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि यह समूह खुलेआम बाइक से घूमता है और अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर अपनी दबंगई दिखाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस गैंग में करीब 40 से 50 युवक शामिल हैं, जो कभी भी किसी जगह पहुंचकर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने से नहीं चूकते। गैंग के डर से आम लोग सहमे हुए हैं और कई लोग खुलकर बोलने से भी कतरा रहे हैं।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonमामले को लेकर शिकायतकर्ता प्रकाश झा ने बताया कि उन्होंने पहले भी लिखित आवेदन दिए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से गैंग के हौसले और बुलंद हो गए। उनका कहना है कि लगातार धमकी मिलने के कारण वे और उनका परिवार मानसिक तनाव में है।
जब इस संबंध में ग्रामीण एसपी दरभंगा आलोक से पत्रकारों ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने स्थानीय थाना को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी टोली या गिरोह बनाकर अपराध करेगा, अवैध हथियार रखेगा और आम लोगों में दहशत फैलाएगा, उसकी जगह जेल होगी।
पुलिस के इस आश्वासन के बाद इलाके के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही महाकाल ग्रुप के कथित आतंक से निजात मिलेगी और बहेड़ी क्षेत्र में फिर से भयमुक्त माहौल बहाल होगा।
9472867520
दरभंगा, बहेड़ी, महाकाल ग्रुप, बहेड़ी थाना, अपराध, अवैध हथियार, रंगदारी, दहशत
#Darbhanga #Baheri #MahakalGroup #BiharNews #CrimeNews #LocalNews #RxTvBHARAT
