डीएम कौशल कुमार की अहम बैठक सेवानिवृत्ति लाभ, RTPS और जन शिकायतों पर कड़ा निर्देश

डीएम कौशल कुमार की अहम बैठक  सेवानिवृत्ति लाभ, RTPS और जन शिकायतों पर कड़ा निर्देश
शेयर करे...

  • सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी लाभ देने का आदेश
  • RTPS व लोक शिकायत में लापरवाही पर दंड
  • किसानों को 48 घंटे में धान भुगतान का निर्देश

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल व प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। मानवाधिकार, लोकायुक्त, RTPS, न्यायालय से जुड़े मामले, लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री जनता दरबार, SC/DC बिल, निर्वाचन, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

Winter Heating Solutions

Solimo 2000/1000 Watts Room Heater

Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms

📦 Featured Product Recommendation

Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).

🔗 Buy on Amazon

* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link

Amazon Product Image
As an Amazon Associate, we earn from qualifying purchases.* 1
Check Price on Amazon

RR Signature WARMAXX Room Heater

Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty

View on Amazon

Borosil 2000W Novus Electric Fan Heater

Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement

See Details on Amazon
*Affiliate links. No extra cost to you.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों और अधिकारियों को सेवा के अंतिम दिन ही सभी सेवान्त लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व ही पूरी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को सेवान्त लाभ के प्रति संवेदनशील रहने की सख्त हिदायत दी।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

RTPS की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इसे जनसेवा का सबसे महत्वपूर्ण कानून बताया और निर्देश दिया कि सभी प्रकार के प्रमाण पत्र तय समय-सीमा में पात्र लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वहीं लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा में कहा गया कि 60 दिनों से अधिक लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों पर दंड लगाया जाएगा और वेतन से वसूली भी की जाएगी।

जिला सहकारिता पदाधिकारी को किसानों का निबंधन बढ़ाने और सभी किसानों से धान क्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि धान खरीद की राशि 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में पहुंचनी चाहिए। निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए और घटिया निर्माण पाए जाने पर संबंधित कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

अपर समाहर्ता राजस्व को लगान वसूली में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि सरकारी कार्यालयों का भी खतियान तैयार किया जाना है, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों से भूमि से संबंधित खाता-खसरा उपलब्ध कराने को कहा।

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु अंचलाधिकारियों को भूमि चिन्हित करने तथा जर्जर भवनों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उपनिदेशक जनसंपर्क, जिला कोषागार पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
डिस्क्लेमर : यह समाचार उपलब्ध सरकारी जानकारी व आधिकारिक बैठकों पर आधारित है। RxTv BHARAT का उद्देश्य जनहित में तथ्यात्मक सूचना प्रस्तुत करना है।

दरभंगा जिला प्रशासन, डीएम दरभंगा, कौशल कुमार, जिला स्तरीय बैठक, RTPPS समीक्षा, जन शिकायत निवारण, किसानों का धान भुगतान, पंचायत सरकार भवन

#DarbhangaNews #DMKaushalKumar #BiharAdministration #JanShikayat #RTPPS #FarmersNews #PanchayatBhawan #RxTvBHARAT


शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!