- SIR व बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उत्कृष्ट योगदान
- शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की सराहना
- जिलाधिकारी आवास पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथरड्डी जलरड्डी ने एसआईआर एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस विशेष सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिव गोपाल मिश्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती सपना गौतम मेश्राम, व्यय प्रेक्षक श्री प्रभात दंडोतिया एवं श्री वरू वौरू श्रीधर शामिल रहे। यह आयोजन जिलाधिकारी के आवास पर बेहतर एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।
Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
Adjustable thermostat • ISI certified • Ideal for small to medium rooms
📦 Featured Product Recommendation
Below is a top-recommended product you can buy on Amazon — support us by using the link below (we earn a commission at no extra cost to you).
🔗 Buy on Amazon* Shop with confidence — Amazon Affiliate Link
RR Signature WARMAXX Room Heater
Dual heating mode • Overheat protection • 5-level safety • 2 year warranty
View on AmazonBorosil 2000W Novus Electric Fan Heater
Made in India • Variable temperature • Horizontal & vertical placement
See Details on Amazonजिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह कार्य एक बड़े चैलेंज के रूप में सामने था, जिसे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बखूबी निभाया।
उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निर्वाची पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष, एसडीपीओ, निर्वाची पदाधिकारी, वरीय अधिकारी, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इतनी बड़ी प्रक्रिया को इतनी शुद्धता एवं पवित्रता के साथ संपन्न करना काबिले तारीफ है और यही कारण रहा कि सभी कार्य समय से पूर्ण हो सके।
जिलाधिकारी ने भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिले में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथरड्डी जलरड्डी ने भी अपने संबोधन में निर्वाचन के दौरान दरभंगा में कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान आए किसी भी प्रेक्षक द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई और न ही कहीं से कोई शिकायत प्राप्त हुई, जो जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों की मेहनत और अनुशासन का प्रमाण है।
सम्मान समारोह में मंच संचालन अपर समाहर्ता राजस्व श्री मनोज कुमार ने किया, जिन्होंने अपने गीत-संगीत से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। सम्मान पाकर सभी अधिकारी उत्साहित नजर आए और उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
दरभंगा चुनाव, निर्वाचन सम्मान, डीएम दरभंगा, एसएसपी दरभंगा, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, एसआईआर कार्यक्रम
#DarbhangaNews #BiharElection2025 #ElectionDuty #DMSSP #AdministrativeNews #ViralNews
